सोनभद्र, अप्रैल 21 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के वीरकला गांव में सोमवार देर रात पिकअप की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच में जुट गई। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के वीर कला गांव निवासी 40 वर्षीय बिंदु देवी पत्नी राजबली पटेल की सोमवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि बिंदु देवी अपने घर के सामने सोमवार रात गई थी, जहां अगले सप्ताह शादी ब्याह है। वहां से वह रात देर रात घर वापस आ रही थी। इसी दौरान तेज गति से जा रही पिकअप ने उन्हें धक्का मार दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में महिला की मौत हो गई। घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.