मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाइपट्टी थाने के भगवान छपरा के समीप शिवहर एसएच पर शुक्रवार सुबह बेकाबू पिकअप ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में सुरजन पकड़ी निवासी गणेश राम (75) की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को खाट पर रखकर शिवहर मुख्य मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर हंगामा किया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग मुआवजा की मांग पर अड़े थे। बाद में विधायक अजय कुमार मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि गणेश राम घरामी का काम करते थे। बांस की खरीदारी कर भगवान छपरा जा रहे थे। इसी दौरान करचौलिया से राजेपुर की ओर जा रही पिकअप ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से गण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.