अमरोहा, मई 21 -- नौगावां सादात (अमरोहा), संवाददाता। मुरादाबाद-बिजनौर मार्ग पर मंगलवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में हरियाणा निवासी 40 वर्षीय कारोबारी समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि कारोबारी की पत्नी व बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से लखनऊ जा रहा था। गांव देहरी खुर्रम के पास तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया व दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। हादसे का पता चलते ही देर रात एसपी लखन सिंह यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। यह भी पढ़ें- पिकअप की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल, सड़क जाम- पेज 5 लीड हरियाणा के यमुना नगर के हुड्डा सेक्टर 17 निवासी कारोबारी...