पिकअप और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल
संतकबीरनगर, अप्रैल 9 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बखिरा थाना क्षेत्र के कुसुरु खुर्द चौराहे के पास बुधवार की शाम को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बस्ती जिले के सबदेइया कला के निवासियों की बाइक और तेज रफ्तार पिकअप में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। एक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन को सीएचसी सेमरियावां भेजवाया। वहां एक और ने दम तोड़ दिया। दो का इलाज चल रहा है।बस्ती जिले के पुरानी बस्ती के सबदेइया कला के निवासी चार लोग एक बाइक पर जा रहे थे। इनमे आरती (30) पुत्री ध्रुपचंद, रंजीत (25) पुत्र अज्ञात पता अज्ञात, निर्मला (24) पुत्री धूपचंद आरती की 2 वर्ष की छोटी बच्ची शामिल थे। वे कुसुरू खुर्द चौराहे के पास पहुंचे थे। बस्ती की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.