पिकअप और बोलेरो में टक्कर, चार लोग घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 20 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। दाउदपुर तकिया गांव के समीप शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे पिकअप और बोलेरो की आमने-सामने हुई टक्कर में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पट्टी भेजा। जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के मुंहकुंचा गांव निवासी लोग धनगढ़ सराय छिवलहा गांव में रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दाउदपुर तकिया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में शिवम, शकुंतला, सावित्री और विद्या देवी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पट्टी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद पिकअ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.