मुंगेर, मार्च 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। दौलतपुर रेलवे कॉलोनी पुल के समीप सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से एक सेवानिवृत्त रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान 61 वर्षीय राजकुमार, पिता स्वर्गीय बटेश्वर मंडल, निवासी नयागांव के रूप में हुई है। घटना के बाद राहगीरों में अफरातफरी मच गयी। घायल रिटायर रेलकर्मी को मदद से स्थानीय लोगों के मदद से तुरंत रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर करने की सलाह दी है। घायल के परिजन अब उन्हें जल्द ही बेहतर इलाज के लिए पटना लेकर जाएंगे। प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों ने बताया कि राजकुमार हाल ही में 31 दिसंबर 2025 को रेलवे सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे।वे जमालपुर रेल कारखाना के बीएलसी शॉप में एमसीएम पद पर कार्यरत थे। सोमवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.