हरदोई, अप्रैल 20 -- बावन। हरदोई की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। एक बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई। दो का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पिकअप बरामद कर ली है। लोनार कोतवाली छेत्र के अंतर्गत बावन बस के पास हरदोई से फर्रुखाबाद जा रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार बावन निवासी 20 वर्षीय तैय्यब, राज और बदन घायल हो गए। तैय्यब की हालत गम्भीर थी। इसे बावन सीएचसी ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने गम्भीर हालत को देखते हुए इसे मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। राज और बदन का इलाज चल रहा है। तैय्यब दिल्ली में मजदूरी करता था और आज दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था। दिल्ली जाने के लिए बस अड्डे पर सामान रखने गया था। वो अपने छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.