बदायूं, मई 15 -- ड्यूटी से लौट रहे दो सिपाहियों की बाइक में गुरुवार दोपहर पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले दहगवां सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसा थाना जरीफनगर क्षेत्र के दहगवां चौराहे पर हुआ। बताया जा रहा है कि उस्मानपुर से ड्यूटी कर लौट रहे दो सिपाही बाइक से थाने जा रहे थे। इसी दौरान चौराहे पर मुड़ रही एक पिकअप गाड़ी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार सिपाही सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।घायल सिपाही की पहचान विनीत कुमार जहागीराबाद के रूप में हुई है वह जरीफनगर थाने में तैनात थे। उसे इलाज के लिए दहगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक ...