मऊ, फरवरी 6 -- पहसा (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। गहनी मोड़ के पास गुरुवार की देर शाम पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार इंटरमीडिएट के छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत हलधरपुर ग्राम पंचायत निवासी 20 वर्षीय इंटरमीडिएट का छात्र प्रियांशु सिंह अपने दोस्त 17 वर्षीय प्रिंस राजभर के साथ पड़ोस के गांव गहनी में बाइक पर सवार होकर गया हुआ था। गुरुवार की देर शाम लगभग 10 बजे के करीब बाइक सवार दोनों युवक वापस लौट रहे थी, वापस लौटते समय इसी दौरान गहनी मोड़ के पास पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। पिकअप वाहन और बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.