औरैया, दिसम्बर 19 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा-फफूंद रोड पर सैनपुर गांव के पास शुक्रवार को पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा भिजवाया। जानकारी के अनुसार पिकअप चालक पुष्पेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी पसैया, अछल्दा नहर बाजार के एक दुकानदार का परचून का सामान लेकर औरैया से अछल्दा की ओर आ रहे थे। वहीं मोटरसाइकिल सवार ब्रजेश पुत्र ताले सिंह निवासी सैनपुर भैसोल गांव से अपने गांव लौट रहे थे। गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे पिकअप पलट गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ललित कुमार ने गंभीर रूप से घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.