सीतामढ़ी, मार्च 13 -- सीतामढ़ी। जिले के डुमरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरा चौक के पास पिकअप और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गयी। हालांकि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए। दोनो वाहनों के चालक व कुछ अन्य को हल्की चोटें आयी। मिली जानकारी के अनुसार सिमरा चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप और बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद यातायात कुछ समय के लिए बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.