पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में एक घायल, रेफर
संभल, जून 29 -- मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव खजरा खाकम के निकट पिकअप और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार विवेक पुत्र हुकुम सिंह निवासी गांव नासिरपुर थाना जुनावई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में एक घायल, रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.