पिकअप और ट्रेलर में टक्कर पांच किलोमीटर लगा जाम
अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या से गोरखपुर जाने वाले हाईवे पर शुक्रवार की सुबह ट्रेलर और पिकअप में भिड़ंत हो गई। ट्रेलर में लड़ी हुई गिट्टी मार्ग पर बिखर गई जिससे कई किलोमीटर जाम लग गया। जाम हटवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक पिकअप मुर्गियों को और ट्रेलर गिट्टी को लादकर पुल उस पर जा रहा था। तभी बीच में ओवरटेक करते समय दोनों टकरा गए। जिससे ट्रेलर का टायर फट गया और गिट्टी मार्ग पर बिखर गई। इसके बाद सरयू पुल से लेकर बूथ नंबर चार के पहले तक लगभग पांच किलोमीटर का जाम लग गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल गिट्टी को हटाने का काम किया। जिससे कुछ घंटे बाद जाम हटा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.