पिकअप और ट्राले की भीषण टक्कर में 8 की मौत, अस्थियां विसर्जित करने जा रहा था परिवार
नई दिल्ली, जून 6 -- पंजाब के फाजिल्का में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। फिरोजपुर हाईवे पर सुबह साढ़े 5 बजे पिकअप और ट्राले की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। गंभीर घायलों को इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है। मृतकों में पांच महिलाएं और दस साल का एक बच्चा शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फिरोजपुर भेज दिए हैं।टक्कर से पिचक कर सड़क पर पलटी पिकअप जलालाबाद के गांव मल्कज़ादे का परिवार अपने मृतक परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए डेरा ब्यास जा रहा था। पिकअप में परिवार और रिश्तेदारों समेत 25 से 30 लोग सवार थे। जब गाड़ी गांव हुसैनशाह के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्राले के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.