पिकअप और ट्रक में टक्कर, चालक की मौत, दो घायल
जौनपुर, जुलाई 18 -- सुइथाकला (जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। थाना सरपतहां क्षेत्र में शनिवार की सुबह पिकअप और ट्रक मे जोरदार टक्कर हो जाने से एक की मौत तथा दो घायल हो गए। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र अन्तर्गत लखनऊ- बलिया राजमार्ग जहरूद्वीनपुर के पास सुल्तानपुर की तरफ से शाहगंज जा रहे ट्रक से उसी के पीछे तेज रफ्तार से आ रही पिकअप में टक्कर हो गई। पिकअप पीछे से ट्रक मे जा घुसी । ट्रक पिकअप को घसीटते हुए एक किमी लेकर चला गया। पिकअप चालक 25 वर्षीय अनस पुत्र नियाज अहमद निवासी सकटपुर थाना पवई जनपद आजमगढ की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक और सोनू बुरी तरह घायल हो गए। घायल को राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज मे भर्ती कराया गया। मृतक के मामा यानि गाडी मालिक जावेद पुत्र इम्तियाक निवासी सहावे थाना कोतवाली शाहगंज की तहरीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.