सासाराम, जून 26 -- दावथ, एक संवाददाता। आरा-मोहनिया हाईवे पर शुक्रवार की सुबह छीतनी मोड़ के समीप पिकअप और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, टमाटर लदे पिकअप वाहन के विपरीत दिशा में आने के कारण ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी 19 वर्षीय जय यादव के पैर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को दावथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. आशीष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...