पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, 12 घायल
इटावा औरैया, जुलाई 3 -- बसरेहर (इटावा) , संवाददाता। चमनपुरा मोड़ के पास शुक्रवार को पिकअप और ट्रक की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि परिवार के 12 लोग घायल हो गए। पिकअप सवार परिवार के लोग अकबरपुर गांव से रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अकबरपुर गांव निवासी एक ही परिवार के सदस्य चौबिया थाना क्षेत्र के उनवा संतोषपुर गांव में एक रिश्तेदार युवक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पिकअप से जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन चमनपुरा मोड़ के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.