पिकअप और टेम्पो में टक्कर, पांच घायल
गाजीपुर, जून 26 -- नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के आकुशपुर स्थित जयगुरुदेव आश्रम के पास शुक्रवार सुबह गाजीपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप और नंदगंज से सवारी लेकर गाजीपुर जा रहे टेम्पो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो चालक सहित दो महिला यात्री घायल हो गईं। टक्कर के बाद उसकी चपेट में दो मोटरसाइकिल सवार भी आ गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार मदनहीं निवासी 21 वर्षीय सुमित सरोज पुत्र गुड्डू पासवान अपने घर से गाजीपुर जा रहे थे। हादसे में उनकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल पास के चिकित्सक के यहां उपचार के लिए पहुंचाया। जमानियां निवासी एक युवक शोहराब बाबा का दर्शन कर घर लौट रहा था। दुर्घटना में उसका दाहिना पैर टूट गया। जिसे एम्बुलेंस 108 की सहायता से जिला चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.