भागलपुर, मई 1 -- गोराडीह संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के जमसी गांव के पास एक कार और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। वहीं दुर्घटना में दोनों गाड़ी पर सवार चालक और अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि घटना में कार चालक को हल्की चोट आई है। मामला गुरुवार दिन के करीब साढ़े तीन बजे की है। उधर टक्कर के बाद लोगों की भीड़ जुट गई और मौके पर जाम जैसी स्थिति बन गई । वहीं सूचना पाकर लोदीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ी को जब्त कर जाम हटाया। यह भी पढ़ें- पास लेने के विवाद में कार व पिकअप चालक में मारपीट थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों गाड़ी को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...