गौरीगंज, मार्च 13 -- जगदीशपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाइवे पर हारीमऊ मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर पिकअप और कार की आमने-सामने की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया। घटना में सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रही कार पर सवार अमित सिंह (24), अमित सिंह (38), दान बहादुर सिंह (55) और उनकी पत्नी शशी सिंह (40) निवासी दसगरपुर पारा बबुवान के साथ कार चालक नीरज श्रीवास्तव (28) निवासी रौहनिया सुल्तानपुर घायल हो गया। वहीं पिकअप चालक प्रदीप कश्यप (24) निवासी इंद्रलोक कॉलोनी कृष्णानगर लखनऊ भी घायल हो गया। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...