गोड्डा, अप्रैल 25 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा गोड्डा मुख्यमार्ग स्थित नुनाजोर चौक के समीप शुक्रवार को अहले सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।जिसमें आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। जबकि एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग नींद से जाग उठे और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायल यात्रियों को बाहर निकालकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा।घटना यह भी पढ़ें- अनियंत्रित हाईवा की चपेट में युवक की दर्द...