आरा, मार्च 26 -- जगदीशपुर। निज संवाददाता जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-बिहिया पथ पर मुंशी टोला के समीप पिकअप और ऑटो की टक्कर में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे लेकर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पिकअप तेज गति से आ रही थी कि मुंशी टोला के समीप पलट गई, जिससे सड़क के नीचे चाट में पलट गई और गाड़ी का पहिया ऊपर हो गया। इस दौरान ऑटो के टकराने से पटना सिटी थाना चौक निवासी कौशल्या देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज सीएचसी बिहिया में कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.