संभल, मार्च 21 -- जनपद अमरोहा क्षेत्र के गांव गलसुआ निवासी आमीन पति मतीन, बेटा जीशान के साथ ई-रिक्शा से दबोई खुर्द में ईद मिलने जा रहे थे। साथ ही रिक्शा में सैद नगली निवासी नाजमा अपने बच्चे सफान, अमान, नायरा के साथ शाहपुर सिरपुड़ा में पिता फकीरा के घर ईद की मिलाई करने जा रही थी। जैसे ही ई-रिक्शा गांव भटपुरा पहुंचा तो सामने टाटा मैजिक से टकरा कर पलट गया। जिसके नीचे दबकर नाजमा व अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...