पिकअप और ई रिक्शा की टक्कर में दो महिलाएं सहित तीन लोग जख्मी
मुजफ्फरपुर, जून 5 -- साहेबगंज। नगर परिषद के नवानगर निजामत रेलवे अंडरपास के समीप शुक्रवार को पिकअप और ई रिक्शा की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया पुराने बाजार निवासी शंकर साह की 55 वर्षीया पत्नी ललिता देवी, पप्पू साह एवं 40 वर्षीया संगीता देवी को सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि सभी लोग केसरिया से साहेबगंज होते हुए हलीमपुर गांव जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.