आदित्यपुर, अप्रैल 19 -- गम्हरिया। कांड्रा थाना अंतर्गत पिंड्राबेड़ा मोड़ के समीप एक छह वर्षीय बच्ची को लावारिश अवस्था में भटकते देख लोगों ने इसकी सूचना रापचा पंचायत की मुखिया सुकमति मार्डी को दी। मुखिया ने बच्ची से पूछताछ की। वह अपने गांव का नाम नहीं बता पा रही है। बच्ची ने बताया कि उसके पिता का निधन हो चुका है। मां भी कहीं चली गई है। इसलिए वह घर नहीं जाना चाहती है। बच्ची की व्यथा को सुन मुखिया सुकमति मार्डी ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए उसे अपने पास रख ली। यह भी पढ़ें- माड़ीपुर से सात साल का बच्चा लापता यह भी पढ़ें- गोपामऊ में बच्ची को ले जाकर अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.