बोकारो, जून 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास प्रखंड के पिंड्रजोरा पैक्स में सोमवार को किसानों के बीच सरकारी अनुदानित दर पर धान बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर योजना का लाभ उठाया। इस अवसर पर मुखिया कृष्णपद महतो ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। कृषि क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को बेहतर खेती के लिए समय-समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद तथा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है, ताकि उनकी खेती अधिक लाभकारी और सुविधाजनक बन सके। मुखिया ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर वे सीधे उनसे...