बदायूं, जनवरी 14 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव पिंडौल के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को श्रीराम कथा के शुभारंभ हुआ। पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं ने पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली। सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए निकली महिलाओं का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापित किए गए। इसके बाद परम श्रद्धेय गौरव देव शर्मा के मुखारबिंद से श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। पूरे गांव में धार्मिक माहौल बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.