बदायूं, अप्रैल 23 -- क्षेत्र के गांव पिंडोल में चकबंदी न कराने की मांग को लेकर विरोध कर रहे ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए बुधवार को तहसील प्रशासन और चकबंदी विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। गांव निवासी सुबोध तिवारी ने बताया कि अधिकांश ग्रामीण चकबंदी के पक्ष में नहीं हैं। इस संबंध में वह पहले भी तहसील व जिला प्रशासन को शिकायती पत्र दे चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद चकबंदी की प्रक्रिया जारी है। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। वार्ता के दौरान एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पिंडोल गांव में चकबंदी का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और अब केवल कुछ कार्य शेष हैं। सुबोध तिवारी, शैलेश शर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र प्रजापति समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.