बदायूं, फरवरी 8 -- बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम पिंडोल में शनिवार को डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन सपा नेता एवं पूर्व प्रधान सर्वेश यादव ने फीता काटकर किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला पिंडोन और उझानी टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिंडोल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 अंक हासिल किए, जबकि उझानी टीम 16 अंक ही जुटा सकी। इस प्रकार पिंडोल टीम ने सात अंकों से जीत दर्ज की। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर नीरेश शर्मा जेपीजे यादव, मुजाहिद खां ग्राम प्रधान, देवेंद्र गौतम, इल्यास खां, चंद्रकेश यादव, श्याम नरेश यादव, चेतन यादव, आकाश ठाकुर, अमन खान, निहाल गुप्ता, वरूण सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.