पिंडारी ट्रेक से लौटते समय मलियाधार से पर्यटक लापता
बागेश्वर, मई 30 -- देवेंद्र पांडे, कपकोट। पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक से लौट रहा एक पर्यटक मलियाधार क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं। पुलिस के अनुसार सहारनपुर निवासी 35 वर्षीय अभिषेक चौहान पुत्र रघुनाथ चौहान, जो वर्तमान में गुजरात में रह रहा है, 28 मई को गाइड आनंद राम के साथ खाती से द्वाली की ओर गया था। 29 मई को वापस लौटते समय मलियाधार के पास वह कुछ देर रुक गया और गाइड को आगे बढ़ने के लिए कह दिया। काफी देर तक उसके नहीं पहुंचने पर गाइड वापस लौटा और आसपास खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रात में खाती पहुंचने पर गाइड ने वन विभाग की रेंजर डौली डोभाल को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.