बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- पिंडशरीफ में तीन दिवसीय उर्स 10 से शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड के पिंडशरीफ में तीन दिवसीय उर्स की शुरुआत 10 अप्रैल से होगी। आयोजक मौलाना सैयद शाह फैजानुल होदा ने बताया कि पिंडशरीफ में यह 123वां उर्स है। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, रौशनी एवं ठहरने का बेहतर प्रबंध किया जा रहा है। उर्स मेले में बिहार के अलावा, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के हजारों जायरीन पहुंचते है। ऐसी मान्यता है कि मजार पर चादरपोशी कर जो भी मन्नतें मांगते हैं, वह पूरी होती हैं। सबसे बड़ी खूबी यह है कि मजार पर बड़ी संख्या में हिन्दू लोग भी चादरपोशी करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.