वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लोककलाओं और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 30 जनवरी से पिंडरा महोत्सव आयोजित होगा। नेशनल इंटर कॉलेज में तीन दिनी महोत्सव पहली फरवरी तक चलेगा। इसमें नामी-गिरामी कलाकारों समेत स्थानीय प्रतिभावान भी गायन, नृत्य, तथा वादन का जादू बिखेरेंगे। महोत्सव का शुभारम्भ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। इस दिन मैराथन दौड़ भी होगी। कई विभागों की प्रदर्शनी लगेगी और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण होगा। सर्किट हाउस सभागार में बुधवार दोपहर पत्रकारों से बातचीत में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीसरी बार यह महोत्सव हो रहा है। तीनों दिन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहले दिन स्थानीय कलाकार विपुल चौबे, राजकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.