हजारीबाग, जुलाई 15 -- चुरचू, प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को चरही थाना क्षेत्र के पिंडरा पंचायत में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। पर्यावरण एवं परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार की आइए एक पेड़ लगाएं, धरती को हरा-भरा बनाएं योजना के तहत कार्यक्रम की शुरुआत मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, रामगढ़ वन प्रक्षेप के डीएफओ नीतीश कुमार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने 100 पौधे लगाकर की। वन विभाग ने पिंडरा पंचायत में 50 हजार छायादार एवं फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।विधायक ने कहा कि केवल पौधे लगाने से नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा और संरक्षण से ही वन संपदा बचाई जा सकती है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प उन्होंने अवैध बालू व कोयला खनन तथा जंगलों की कटाई का विरो...