रामगढ़, जून 14 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल पिंडरा कोलियरी में शनिवार की रात्रि में चोरों ने तीन पोल बिजली तार चुरा लिया। इससे पूर्व दो दिन यहां से चोरों ने पांच पोल बिजली तार चुराया लिया था। इसे अभी दुरुस्त भी नहीं किया है। इसी बीच और तीन पोल का बिजली तार चुराया जाना चोरों की निर्भीकता के साथ -साथ सुरक्षा विभाग समेत स्थानीय पुलिस की लापरवाह कार्यशैली को उजागर करता है। लगातार बिजली तार चोरी होने व स्थानीय सीसीएल प्रबंधन के इसे दुरुस्त करने में तीन दिन बीत जाने के बावजूद दिलचस्पी नहीं लेने से लोगों की परेशानी अगले कई दिनों तक जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- बर्थरा खुर्द और पिपरी गांव में शनिवार रात चोरों ने निजी नलकूपों के बिजली पोल से करीब 750 मीटर केबल काट लिया। इधर बिजली तार चुराए जाने से पिंडरा कोलियरी आवासीय कॉलोनी में चौथे दिन भी पेयजलापू...