घाटशिला, मार्च 24 -- गालूडीह। सरकार की ओर से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिजली पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वहीं विभाग एक व्यक्ति तक बिजली पहुंचाने में लापरवाही बरत रही है। हम बात कर रहे हैं जोड़सा पंचायत के पिंडराबाद गांव के ग्राम प्रधान लक्ष्मण मुर्मू का, जिसे विद्युत विभाग ने बिजली का कनेक्शन तो दिया पर बिजली देना भुल गया। उसने विभाग के पास कई बार गुहार लगाया पर विभाग ने एक ना सुनी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि एक व्यक्ति के लिए उतना दूर कनेक्शन नहीं जाएगा। इसके बाद लक्ष्मण मुर्मू ने स्वयं खर्च कर गांव से 1500 फीट दूर घर तक लकड़ी का खंभा गाड़ और तार खरीद कर बिजली पहुंचाई। उन्होंने कहा कि अर्थिंग का तार नहीं होने के कारण वोल्टेज लो रहता है। लक्ष्मण मुर्मू का कहना है कि बिजली विभाग दोहरी नीति के तहत काम कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.