औरैया, फरवरी 17 -- औरैया, संवाददाता। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक शातिर युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मय पुलिस टीम गश्त पर थे। इसी दौरान खानपुर के आगे सड़क किनारे बने पिंडदान स्थल के पास संदिग्ध गतिविधि कर रहे एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से .312 बोर का एक अवैध देशी तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम अरुण यादव पुत्र नरेन्द्र यादव निवासी प्रेमानंद आश्रम, थाना कोतवाली औरैया बताया। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.