पिंडदान की महिमा सुन दिल्ली और झारखंड से पहुंचे चिकित्सक
गया, अक्टूबर 4 -- गया जी में पितृपक्ष मेले में पिंडदान की महिमा सुनकर रविवार को दिल्ली और झारखंड के कई चिकित्सक परिवार के साथ पहुंचे। दिल्ली की प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. सीमा सोनी, उनके पुत्र योग चिकित्सक डॉ. कर्ण सोनी और हजारीबाग के डॉ. आदित्य कुमार ने मानपुर स्थित राजेंद्र संस्कृत विद्यालय पहुंचकर आचार्य सुदर्शनाचार्य से आशीर्वाद लिया। उन्होंने पितृपक्ष में पिंडदान से होने वाले लाभ की जानकारी ली। आचार्य ने उन्हें विस्तार से धार्मिक महत्व बताया। मौके पर वृंदावन के दिलीप शास्त्री समेत बटुक ब्रह्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पितृपक्ष : विष्णुनगरी में दिखा रहा पूर्वजों के प्रति परिवार की संयुक्त आस्था
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.