कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- ढाढा, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नंबर 13 बन्धु टोला निवासी एवं रिटायर लेखपाल की वाराणसी के एक धर्मशाला में सोते समय एक सर्प ने काट लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। रविवार की दोपहर बाद उनका शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।पिछले दो अक्तूबर को हरिनारायण सिंह अपनी पत्नी के साथ पितृपक्ष में पूर्वजों को पिंडदान करने गया बिहार के लिए एक बस से निकले थे। तीन अक्तूबर को वाराणसी स्थित मंदिर में पिंडदान करने के बाद एक मंदिर स्थित धर्मशाला में सोते समय एक सर्प ने उनको काट लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। रविवार को उनका शव घर पहुंचा, तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। रिटायर लेखपाल की मौत की खबर सुनकर हाटा विधायक मोहन वर्मा, सभासद रणजीत सिंह, पूर्व सभासद धर्मराज गुप्ता सहित अन्य लोगों ने परिजनों को ढांढ...