पिंटू सेंगर हत्या के आरोपित ने किया जमीन पर कब्जे का प्रयास
कानपुर, मई 23 -- चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ में एक पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पिंटू सेंगर हत्याकांड का आरोपित व गैंगस्टर मोहम्मद आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट समेत पीड़ित के चाचा और सगे भाई ने मिलकर उनकी पैतृक जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित लगातार उन पर जमीन बेच देने का दबाव बना रहे हैं और आरोपितों की बात न मानने पर वे धमका रहे हैं। जिसके चलते पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जाजमऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी मिजाजी लाल के अनुसार उनकी वाजिदपुर में कुल रकबा 0.9900 हेक्टेयर पुस्तैनी ज़मीन है। जो वर्ष 2000 में उनके बाबा नन्हुवा द्वारा दी गयी थी। सरकारी राजस्व अभिलेखों में भी जमीन उनके नाम दर्ज है। जिसे कब्जा करने की नीयत से आरोपित मोहम्मद आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट समेत उसके साथी कल्लू चौरसिया, उमर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.