कानपुर, फरवरी 2 -- कानपुर। पिंटू सेंगर हत्याकांड मामले में आरोपित अधिवक्ता धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू और बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह को अदालत ने तलब किया है। 7 फरवरी को इस मामले में सुनवाई होनी है। दीनू सोनभद्र जेल में है, वहीं अरिदमन कानपुर जेल में बंद है। इस दौरान दोनों पर आरोप तय हो सकते हैं। बसपा नेता पिंटू सेंगर की 20 जून 2020 को चकेरी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिंटू के भाई धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को जेल भेजा गया था। एडीजीसी जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की सुनवाई शुरू हो चुकी है। घटना के पांच साल बाद चकेरी पुलिस ने बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अधिवक्ता अरिदमन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अरिदमन की गिरफ्तारी से पूर्व अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.