बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- नगरनौसा, निज संवाददाता। प्राथमिक सह माध्यमिक संस्कृत शिक्षक संघ की बैठक बलधा एसडी संस्कृत उच्च विद्यालय में की गयी। बैठक में जिले के संस्कृत स्कूलों के एचएम व शिक्षकों ने भाग लिया। नयी कमेटी की घोषणा की गयी। पिंटू कुमार को जिलाध्यक्ष, नलिनीकांत पाठक को सचिव, प्रबोध कुमार प्रवीण को उपसचिव व विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। अरुण कुमार, गिरीश कुमार, भानूप्रताप पांडेय, दुर्गेश, राजेश्वर, रजनीश कुमार व सुजीत को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। नये अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में संस्कृत विद्यालयों का अस्तित्व खतरे में है। शिक्षकों को समय पर मानदेय नहीं मिला है। घर-परिवार को चलाने में चुनौती का सामना करना पड़ता है। संघ के माध्यम से इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.