पिंटू बना जूनियर कैरम प्रतियोगिता का चैंपियन
बोकारो, मार्च 24 -- पेटरवार। पेटरवार के बुंडू पंचायत भवन में सांसद खेल महोत्सव के अधीन चल रहे जूनियर कैरम प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार की रात्रि में खेला गया। बुंडू पंचायत के सभागार में खेले गए जूनियर कैरम प्रतियोगिता के फाइनल मैच में पिंटू नायक ने आकाश कपूर को पराजित कर जूनियर कैरम प्रतियोगिता का चैंपियन बना।उन्होंने कड़े मुकाबले में आकाश कपूर को शिकस्त देकर जूनियर कैरम प्रतियोगिता का खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की, जिसे बाद में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। फिलहाल कैरम प्रतियोगिता सीनियर ग्रुप का मैच अभी जारी है।कैरम प्रतियोगिता के अंपायर एहशान अहमद और प्रदीप कुमार के देखरेख में जूनियर ग्रुप का फाइनल मैच खेला गया। गौरतलब है कि कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ बीते 2 जनवरी को किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.