पिंटू बनाये गए जे एल के एम के केंद्रीय उपाध्यक्ष
बोकारो, जून 11 -- पेटरवार। प्रखंड के ओरदाना पंचायत के सरैया टांड निवासी पिंटू कुमार महतो को डुमरी विधायक सह केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जे एल के एम) का केंद्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवमनोनित केंद्रीय उपाध्यक्ष से उन्होंने अपेक्षा की है कि संगठन की नीतियों, सिद्धांतों एवं उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को सशक्त बनाने, संगठन का विस्तार करने तथा जन-समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उसके इस मनोनयन पर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार महतो सहित अन्य ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.