काशीपुर, अप्रैल 10 -- शहजाद सिद्दीकी, जसपुर। लेखपाल संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव में पिंटू कुमार को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। चुनाव बुधवार को रुद्रपुर में पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार और राजीव कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। चुनाव में इंदू भट्ट को जिला महामंत्री, धीरेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मीनाक्षी गोस्वामी को उपाध्यक्ष, हेमा यादव को संगठन मंत्री, रोहित शर्मा को कोषाध्यक्ष और अंकित सक्सेना को ऑडिटर चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को लेखपालों ने बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...