जहानाबाद, अप्रैल 5 -- काको, निज संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को निभाते हुए 253वां रविवासरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन काको प्रखंड के पिंजोरा ग्राम स्थित शिव मंदिर एवं देवी मंदिर के प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस अभियान के माध्यम से प्रकृति संतुलन बनाए रखने एवं हरित वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के सस्वर उच्चारण के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से की गई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के सक्रिय सदस्य परमेन...