गोंडा, जून 9 -- नवाबगंज (गोंडा), संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के जैतपुर ग्राम पंचायत के केवटहिया मजरे के निकट सोमवार को देररात ग्र्रामीणों द्वारा पकड़े गए तेंदुए को देर रात पिंजरे में शिफ्ट करके टिकरी रेंज पहुंचाया गया है। मंगलवार को डाक्टरों की टीम उसका परीक्षण किया है। डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि फिलहाल प्रारंभिक जांच में तेंदुआ स्वस्थ लग रहा है। उसको प्राकृतिक आवास छोड़ने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद आश्वयक कार्यवाही की जाएगी। माना जा रहा है कि तेंदुए को सोहेलवा जंगल में छोड़ा जाएगा। बताया जा रहा है कि जैतपुर ग्राम पंचायत के केवटहिया मजरे के पास सोमवार शाम‌ करीब सात बजे गन्ने के खेत के पास लोगों ने जंगली देखा। यह भी पढ़ें- पिंजरे में शिफ्ट करने के बाद तेंदुए क...