पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
बिजनौर, अप्रैल 27 -- नगीना। नगीना क्षेत्र के ग्राम बेनीपुर कोपा में वन विभाग द्वारा लगाए पिंजरे में एक मादा गुलदार कैद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग के लोगों ने गुलदार को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में गुलदार दिखाई दे रहा था। ग्राम बेनीपुर कोपा के निकट ग्राम हम्जापुर कठेर में पिछले दिनों गुलदार ने प्रमोद के घर से उसके पालतू कुत्ते को उठाकर शिकार कर लिया था। जानकारी होने पर वन विभाग ने पिछले मंगलवार को प्रमोद के घर के पास पिंजरा लगा दिया था, जिसमें रविवार देर रात मादा गुलदार कैद हो गई। वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को रेस्क्यू कर कृषि अनुसंधान केंद्र पहुंचा दिया।रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि पकड़ी गई गुलदार मादा है और इसकी आयु चार से पांच वर्ष है। बताया कि गर्मी से त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.