लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- धौरहरा, संवाददाता। धौरहरा वन रेंज के दहौरा नाला क्षेत्र के पास वन विभाग के पिंजरे में रविवार सुबह एक नर तेंदुआ कैद हो गया। करीब पांच वर्ष के तेंदुए को वन विभाग की टीम रेंज कार्यालय ले गई और उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अधिकारियों की अनुमति के बाद उसे दुधवा के जंगल में छोड़ा जाएगा। इधर, तेंदुए के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। बीते 31 दिसंबर को मंगरौली गांव निवासी बुजुर्ग सिराजुद्दीन पर तेंदुए ने हमला कर दिया था,जिसमें उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद से वन विभाग लगातार तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चला रहा है। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में नाइट विजन कैमरे भी लगाए थे, जिनमें एक बाघ और एक तेंदुआ घूमते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद 26 जनवरी को वन विभाग ने बाघ और तेंदुए को पकड़ने के लिए अलग-अलग पिंजरे लगा...