बिजनौर, मई 11 -- अफजलगढ़। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार के कैद होने के बाद ग्रामीणों द्वारा राहत महसूस की जा रही है। गांव मनियावाला के इर्द गिर्द गुलदार की चहल कदमी बरकरार थी। ग्रामीणों द्वारा हमले की आशंका जताते हुए गुलदार को पकड़ने की मांग की गई थी। करीब एक सप्ताह पहले वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए गांव के इर्दगिर्द दो पिंजडे लगाए गए थे। रविवार को अचानक पिंजडे में गुलदार के कैद होने की जानकारी मिलने के बाद मौके भारी भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पिंजड़े में कैद गुलदार का वीडियो और फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। ग्रामीणों के मुताबिक बीते एक महीने के भीतर गुलदार दर्जन भर से अधिक मवेशियों पर हमला कर चुका था। गुलदार के पिंजड़े में कैद होने के बाद वनकर्मियों तथा ग्रामीणों द्वारा राहत महसूस की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.