मेरठ, फरवरी 16 -- मवाना। महाशिवरात्रि पर रविवार को हस्तिनापुर रोड स्थित मवाना स्थित पिंजरापोल गोशाला में भगवान नंदी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता तथा गोसेवक शामिल हुए। नंदी पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। पंडितों ने भगवान नंदी का अभिषेक कर पुष्प, अक्षत और माला अर्पित की। उपस्थित लोगों ने गोमाता की सेवा और संरक्षण का संकल्प लिया। स्वामी रघुराम ने कहा कि भगवान नंदी भगवान शिव के वाहन और गोवंश के प्रतीक हैं। उनकी पूजा से सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। मुख्यमंत्री के आदेश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य गो संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना है। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गोशाला प्रबंधन समिति के उपसभाप...